भारत का स्वतंत्रता-संग्राम

1857 ई० में स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई लड़ी गई थी।

लॉर्ड केनिंग स्वतंत्रता-संग्राम की पहली लड़ाई के समय भारत का गवर्नर जेनरल था।

1857 ई० का विद्रोह भारत के मेरठ स्थान से आरम्भ हुआ था।

सैनिकों ने बहादुरशाह जफर को दिल्ली का सम्राट घोषित किया था।

ब्रिटिश सम्राट के अधीन भारत का पहला वायसराय लॉर्ड केनिंग था|

1857 ई० में सर्वप्रथम हाइकोर्ट की स्थापना हुई थी|

1865 ई० में भारत और यूरोप के बीच प्रथम टेलीग्राफ सेवा शुरू की गई थी|

लॉर्ड मायो  गवर्नर जेनरल ने कृषि विभाग की स्थापना 1872 ई० में की थी|

1877 ई० में, ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को "कैसर-ए-हिन्द' की उपाधि दी गई थी|

1881 ई० में भारत में सर्वप्रथम जनगणना करवायी गई थी लॉर्ड रिपन के शासनकाल में|

लॉर्ड रिपन को 'भारत का उद्धारक' कहा गया है|

ए० ओ० ह्यूम ने 1885 ई० में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी|

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुम्बई में डब्ल्यू० सी० बनर्जी अध्यक्षता मे हुआ था।

बंगाल का विभाजन लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में 1905 ई० में हुआ था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1886 ई० में, कलकत्ता में दादाभाई नौरोजी कि अध्यक्षता मे हुआ था।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बदरूद्दीन तैयबजी  थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के काल (1885-1905) को उदारवादी युग नाम से जाना जाता है।

मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 ई० हुई थी।

बंगाल-विभाजन के विरोध में बंगालियों ने जो आंदोलन किया, वह बंग-भंग आदोलना कहलाता है।

1911 ई० में ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम का भारत-आगमन हुआ था।

1911 ई० में भारत की राजधानी कलकत्ता से हटाकर दिल्ली लाई गई थी।

1916 ई० में उत्तर भारत में स्वशासन की स्थापना की माँग होमरूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है ।

होमरूल आंदोलन को बालगंगाधर तिलक एवं श्रीमती एनी बेसेंट ने शुरू किया था।

1919 ई० में जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ था।

1915 ई० महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।