इस्लाम-धर्म


Ø हजरत मुहम्मद ( स०) ने जिस धर्म की स्थापना की, वह इस्लाम धर्म कहलाता है। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मुहम्मद थे ।

Ø हजरत मुहम्मद (स०) का जन्म 571 ई० में, अरब के मक्का नामक शहर में हुआ था  इनके बचपन का नाम मुहम्मद-बिन-अब्दुल्लाह था।

Ø इनके माता का नाम-आमना तथा पिता का नाम अब्दुल्लाह था।

Ø हजरत महम्मद कुरैश  परिवार के थे ।

Ø नबी जो अल्लाह का पैगाम (संदेश) लोगों तक पहुंचाता है उसे कहते हैं ।

Ø उस नबी को रसूल कहा जाता है, जिसपर फरिश्ता जिब्राईल के माध्यम से आसमानी किताब उतरी है।

Ø  हजरत मुहम्मद ( स०) को ज्ञान मक्का के पास हिरा नामक पहाड़ पर प्राप्त हुआ था ।

Ø हज़रत मुहम्मद (स.) की मृत्यु के बाद हज़रत अबूबकर कोउनका उत्तराधिकारी बनाया गया ।

Ø मुसलमानों का धार्मिक ग्रंथ कुरान है ।

Ø हज़रत मुहम्मद (स.) की जीवनी लिखनेवाले इन ईशाक थे ।

Ø हज़रत मुहम्मद (स.) के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलादुन-नबी पर्व मनाया जाता है ।

Ø उम्मैयदों ने दमिश्क से शासन किया था ।